मुख्य सामग्री पर जाएँ

उत्तराखण्ड के महानायक – वीर सैनिक जसवन्त सिंह

24 फ़रवरी 2021

एक सैनिक की आत्मा जो कर रही है 55 वर्ष से देश की रक्षा। भारत और चीन के बीच नवम्बर 1962 में हुए युद्ध में गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन के राइफलमैन जसवन्त सिंह 10,000 फीट की ऊचाई पर स्थित नूरानांग पोस्ट पर तैनात थे। चीनी सेना तवांग जिले से होते हुए नूरानांग तक पहुंच गया। 17 नवम्बर को चीनी और भारतीय सेना में नूरानांग में लडायी छिड़ गयी। इस लड़ाई में लांसनायक त्रिलोकी सिंह नेगी, परम् वीरचक्र विजेता, जोगिन्दर सिंह और राइफलमैन गोपाल सिंह गोसाई सहित अन्य सैनिक शहीद हो गये फलस्वरूप सारी जिम्मेदारी वीर सैनिक जसवंत सिंह पर आ पडी।

वीर सैनिक जसवन्त सिंह ने गजब का शौर्य प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन दिनों तक चालाकी से अलग-अलग बंकरों में जा कर गोली बारी कर चीन के 300 सैनिकों को मार गिराया। चीनी सेना को यह अहसास हुआ कि मोर्चे पर भारत के बहुत सैनिक डटे हैं जबकि सैनिक जसवन्त सिंह अकेला ही लड़ रहा था।

शहीद जसवन्त सिंह की बहादुरी को देखकर चीनी सेना भयभीत हो गयी, तीन दिन पश्चात वीर जसवन्त सिंह की गोलीयां खत्म होने पर चीनी सैनिकों ने धावा बोल कर घायल जसवंत सिंह को पकड़ लिया और तार की रस्सी बनाकर पेड़ पर लटकाकर फांसी दे दी।

शहीद होने के पश्चात भी वीर सैनिक रात्रि को लगातार अपनी ड्यूटी देता रहा है। यही कारण है कि सेना का कोई जवान यदि पहरेदारी के दौरान झपकी लेता है तो उसको करारा थप्पड़ पड़ता है यह बात ड्यूटी पर तैनात सैनिकों द्वारा अपने आफिसरों को बतायी गयी।

शहीद जसवन्द सिंह की आत्मा आज भी उसी बार्डर पर रात्रि को पहरा देते हुए कई सैनिको ने देखी हैं। भारत सरकार ने शहीद होने के 40 वर्षों के बाद वीर सैनिक को रिटायर किया, तथा समय-समय पर उन्हें प्रमोशन भी दिये गये।

जिस कमरे में शहीद जसवन्त सिंह पूर्व में रहा करते थे उस कमरे में आज भी उनके जूतों की पॉलिस करके रखा जाता है उनके कपड़ों को भी धोकर प्रेस करके रखा जाता है। सुबह कपड़े व जूते इस्तेमाल किये हुए लगते है। सुबह 4.30 बजे उनके कमरे में चाय व 9 बजे नाश्ता और शाम को 7.00 बजे भोजन परोसा जाता है। इस काम को देखने के लिए चौबीसों घण्टे 5 सैनिक ड्यूटीपर रहते हैं।

गढ़वाल राइफल ने शहीद जसवन्त सिंह की इस शौर्य पूर्ण शहादत को अमर बनाने के लिए नूरानांग पोस्ट पर युद्ध स्मारक बनाया है। इसे जसवंतगढ़ नाम दिया गया है। पास में ही वीर जसवंत सिंह का एक मन्दिर भी बनाया गया है। मन्दिर के कारण वीर जसवन्त सिंह को स्थानीय लोग जसवंत बाबा के नाम से पुकारते हैं।

अमर सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढवाली

वीरों की भूमि उत्तराखण्ड में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का नाम परमवीरों की श्रेणी में सर्वोपरि रखा जा सकता है। 23 अप्रैल 1930 को पेशावर के निहत्थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर, गोली चलाने से इनकार कर एक नयी क्रान्ति का सूत्रपात किया था और अंग्रेजी हुकूमत को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत में उनके राज के कुछ ही दिन शेष बचे है।

वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली टूट जाना पसन्द करते थे परन्तु झुकना पसन्द नहीं करते थे। जिस कारण स्वतन्त्रता संग्राम के इस वीर सिपाही को स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भी जेल जाना पड़ा और अपमान झेलने पड़े, जिस सम्मान के वो हकदार थे वह उन्हें कभी नहीं मिल पाया।

पंडित नैन सिंह रावत

अंग्रेजों को अपनी विलक्षण प्रतिभा से कायल करने वाले पंड़ित नैन सिंह रावत का जा अक्टूबर 1830 में सुदूर मिलम गाँव के एक गरीब परिवार में हुआ था।

1852 में घर छोड़कर तिब्बत व्यापार करने गये जहाँ इनकी मुलाकात यूरोपीय लोगों से होती रही इन्हीं से उन्होंने जीवन की असल शिक्षा ली। पढ़े लिखे न होने के बावजूद भी अंग्रेजों की नजरों में किसी शिक्षाविद से कम न थे, अपनी अद्भुत इच्छा शक्ति के दम पर 19वीं शताब्दी के इस महान अन्वेशक में 13 हजार मील से अधिक दूरी तय कर मध्य एशिया का कालजयी मानचित्र तैयार किया था। उन्हें तिब्बती, हिन्दी अंग्रेजी और फारसी का अच्छा ज्ञान था। 1855 में रॉयल जियोग्राफिकल सोसाइटी ऑफ लंदन ने उन्हें मध्य हिमालय के पूर्ण सर्वे का जिम्मा सौंपा था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए अंग्रेजो ने उन्हें चीफ पंडित के विशेष नाम से नवाजा, पंडित नैन सिंह ने 1855 से 1865 के बीच कुमांऊ से काठमांडू मध्य एशिया से होकर ज्यालुंग और यारकंद खोतान की तीन जोखिम भरी यात्राएं की, केवल कंपास, वैरोमीटर और थर्मामीटर की मदद से उन्होंने पूर्व मध्य एशिया का विज्ञान और भूगोल से जुड़ा मानचित्र तैयार कर दिया था। इस मानचित्र से आधुनिक युग में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप बल्कि मध्य एशिया के विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को समझने में बड़ी भूमिका अदा की। इस मानत्रित्र की पूरी गणना उन्होंने अपने कदमों से नाप कर की वे 33 इंच का कदम रखते और 2 हजार कदमों को एक मील मानते थे इसके लिए उन्होंने 100 मनकों की माला का प्रयोग किया था वह 100 कदम चलकर एक मनका गिरा देते थे। पूरी माला जपने तक 10 हजार कदम यानी 5 मील तय हो जाते थे।

महानायक माधो सिंह भण्डारी

महाराजा महीपति शाह के शासन काल में प्रधान सेनापति रहते हुए उन्होंने अनेक लड़ाईयाँ लड़ी व गढ़वाल की सीमा को पश्चिम में सतजल तक बढ़ाई। श्रीनगर से 5 मील की दूरी पर अलकनन्दा नदी के नजदीक श्री भण्डारी का गांव मलेथा है। गांव में पानी की सुविधा न होने के कारण जमीन बंजर पड़ी रहती थी, श्री भण्डारी में 225 फीट लम्बी 3 फीट चौड़ी व 3 फीट ऊँची पहाड़ी को काट कर सुरंग बनायी तथा अपने गाँव मलेथा में उस सुरंग के माध्यम से निरर्थक बह रही चन्द्रभागा नदी का पानी लाकर गाँव में सिंचाई के साधन उपलब्ध कराये। आज सभी उस सुरंग को देखने देश विदेश के लोग जाते हैं तथा अकेले आदमी के द्वारा निर्मित इतनी बड़ी सुरंग को देखकर हतप्रभ रह जाते हैं।

दीपा देवी–टिंचरी माई

गढ़वाल में शराब विरोधी आन्दोलन एवं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली टिंचरी माई का जन्म 1917 में ग्राम मंज्युर, तहसील थलीसैण में तथा विवाह ग्राम गवाड़ी, ब्लॉक पोखड़ा, जिला पौड़ी गढ़वाल के हवलदार गणेशराम नवानी से हुआ जो द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हो गये थे। परिवार में विरक्त होने पर ये जोगिन बन गयी, मगर सामाजिक कार्यों में अपने योगदान के लिए गढ़वाल में प्रसिद्ध हो गई। कुरीतियों और अंधविश्वासों का डटकर सामना किया। गढ़वाल में सन् 50-60 के दशक में आयुर्वेद दवाई के नाम पर बिकने वाली शराब (टिंचरी) की दुकानों को बन्द कराने तथा बालिकाओं की शिक्षा हेतु स्कूलों के निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गौरा देवी- चिपको आन्दोलन की जननी

उत्तराखण्ड को जन आदोलन की धरती भी कहा जाता है। उत्तराखण्ड के लोग हमेशा से ही अपने जल, जंगल, जमीन और बुनियादी हकूकों के लिए और उनकी रक्षा के लिए जागरूक रहे हैं। 1921 का कुलीबेगार आन्दोलन, 1930 का तिलाड़ी आन्दोलन, 1974 का चिपको आन्दोलन नशा नहीं रोज़गार दो आन्दोलन अथवा 1994 का उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति आन्दोलन में उत्तराखण्ड की जनता खास तौर पर मातृशक्ति का विशेष योगदान रहा है।

1974 में विश्वविख्यात चिपको आन्दोलन की जननी श्रीमती गौरादेवी जो चिपको वूमन के नाम से मशहूर है।

इनका जन्म 1925 में चमोली जिले के लाता गाँव के एक मरछिया परिवार में श्री नारायण सिंह के घर में हुआ था। कक्षा पांच तक शिक्षा ग्रहण कर 11 वर्ष की उम्र में इनका विवाह रैणी गाँव के मेहरबान सिंह से हुआ।

1972 में गौरा देवी को रैणी गाँव की महिला मंगल दल का अध्यक्ष चुना गया। 1974 में रैंणी गाँव के 2451 पेडों का छपान (काटने के लिए चिन्हित) हुआ, 23 मार्च को पेड़ों के कटान के विरोध में गोपेश्वर में एक विशाल रैली का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं का नेतृत्व गौरा देवी ने किया, इस बीच 26 मार्च को वन विभाग ने सभी कार्य कर्ताओं को मुआवजा लेने हेतु चमोली बुला लिया। इधर मजदूरों को लगाकर पेड़ काटने की साजिस थी इसकी भनक श्रीमती गौरा देवी को लग गयीं वह 21 महिलाओं को हाथों में दराती लेकर जंगल की ओर चल पड़ी, उन्होंने मजदूरों से कहा कि भाइयों यह जंगल हमारा मायका है इससे हमें जड़ी-बूटी, सब्जी, फल और लकड़ी मिलती है जंगल काटोगे तो बाढ़ आयेगी हमारे बगड़ बह जायेंगे। ठेकेदार ने धमकाकर बन्दूक तान दी मगर साहसी गौरादेवी ने अपनी छाती तानते हुए कहा कि हमें गोली मार दो तब तुम हमारा मायका काट लो, फिर समस्त महिलाओं के साथ वह एक-एक पेड़ पर चिपक गयी और कहा कि हमारे साथ ही इन पेड़ों को काटो, ऋषि गंगा के तटपर नाले पर बना सीमेन्ट का पुल भी महिलाओं ने तोड़ दिया तथा जंगल के सभी मार्गों पर महिलाएं तैनात हो गयी, ठेकेदार के लोगों ने उन्हें डराया धमाया तथा उनके ऊपर थूक भी दिया, परन्तु गौरा देवी ने अपना आन्दोलन बिना विचलित हुए चलाया तथा इस प्रकार से पर्यावरण के प्रति अतुलित प्रेम का प्रदर्शन करने और अपकी रक्षा के लिए अपनी जान तक की परवाह न कर गौरा देवी ने जो अनुकरणीय कार्य किया। उसने ही उन्हें रैणी गाँव की गौरा देवी से चिपका वूमेन फ्राम इण्डिया बना दिया।

श्री नारायण सिंह नेगी

पर्यावरण विद श्री नारायण सिंह नेगी विगत 40 वर्षों से वृक्षों का रोपण कर रहे हैं। इन्होंने मानव निर्मित जंगल तैयार किया। सणकोट चमोली के आजाद हिन्द फौज के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री नारायण सिंह नेगी ने आजाद हिन्द फौज की सेवा के बाद 40 वर्षों तक पर्वतीय क्षेत्र के 8 जगहों में पेड़ लगाकर कुल 27 एकड़ जमीन पर 9 लाख विभिन्न प्रकार के पेड़ लगायें। 8 जगहों पर बनाये गये स्वयं निर्मित जंगलों के नाम इन्होंने निम्नप्रकार रखे–

महात्मागांधी, चिपको आन्दोलन कारी गौरा देवी

इन्दिरागांधी, गोविन्द बल्लभपन्त, जवाहरलाल नेहरू

डा0 वी.आर. अम्बेडकर, चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा सुभाष चन्द्र बोस,

उक्त जंगल मनुष्यों के अलावा पशुपक्षियों के सुरक्षित स्थान बन गये है। जंगलों को बनाने में श्री नेगी ने पूजी के 15 लाख रूपये भी पेड़ लगाने में खर्च किये।

गब्बर सिंह नेगी

प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिस इण्डियन आर्मी में इन्हें बहादुरी के लिए आर्मी का सर्वोच्च पदक विकटोरिया क्रास से सम्मानित किया। टिहरी गढ़वाल के चम्बा के निकट मनसूद गांव में जन्मे श्री नेगी अक्टूबर 1913 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। 21 वर्ष की उम्र में प्रथम विश्वयुद्ध में इन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय दिया था। विक्टोरिया क्रास अवार्डेड श्री नेगी की प्रतिमा गढ़वाल रेजिमेन्ट सेन्ट्रल लैन्सिडाउन में लगी हैं।

बैरिस्टर मुकुन्दीलाल

बैरिस्टर मुकुन्दीलाल का जन्म 14 अक्टूबर 1985 में चमोली जिले के पाटली गांव, मल्ला नागपुर पट्टी में हुआ था। वे सुविख्यात विधिवेत्ता कुशल, प्रशासक, उच्च कोटि के कला मर्मज्ञ लेखक, पत्रकार, शिकारी, फोटोग्राफर, पुष्प प्रेमी व पक्षी प्रेमी थे। प्रारम्भिक शिक्षा रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा से प्रथम श्रेणी में पास कर 1911 में इलाहाबाद से स्नातक की परीक्षा पास कर श्री घनानन्द खंडूरी द्वारा आर्थिक सहायता से 1913 में इंग्लैण्ड गये तथा 1919 में बार-एट-ला की डिग्री प्राप्त कर स्वदेश लौटे।

1930 में वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली और पेशावर काण्ड के अन्य सिपाहियों की पैरवी के लिए एबटाबाद चले गये। अंग्रेज सरकार इस राजद्रोह का बदला इन सिपाहियों को फांसी देकर देना चाहती थी लेकिन मुकन्दीलाल बैरिस्टर की दमदार बहस से वे पेशावर काण्ड के सभी सैनिकों को फांसी की सजा से बचाने में कामयाब रहे। 1938 में टेहरी रियासत में हाइकोर्ट के जज बने। 1962 में विधान सभा का चुनाव लड़कर विधायक बने। गढ़वाल कमिश्नरी का गठन व मौलाराम स्कूल आफ आर्ट की स्थापना का श्रेय इन्हीं को जाता है। वे उत्तराखण्ड के प्रथम और अन्तिम बैरिस्टर थे। वास्तव में मुकुन्दीलाल उत्तराखण्ड के महान सपूत थे।

झूसिया दमाई

डुंगा तोली गाँव जनपद पिथौरागढ़ में जन्मे झूसिया दमाई ने आठ दशकों तक उत्तराखण्ड के जनमानस पर उनके असंख्य आराध्य देवी-देवताओं की आराधना आह्वान के मंत्रों, लोकागीतों और सहित्यिक धरोहर और उनकी आस्था के बीच रूप में भी विराजमान है और उनके समस्त सामाजिक क्रिया कलापों, विवाह पूजा संस्कारों, तीज-त्योहारों थोल म्यालों आदि में रच बस गये।

उत्तराखण्ड के जागर, लोकगीत और लोक गाथाएं स्वयं में अतीत के असंख्य ऐतिहासिक घटनाओं को अपने गर्भ में समेटे हुए हैं। जिनसे पुरातन हिमालयी सांस्कृतिक सर्जन और विघटन से भरे असंख्य पन्ने समाये हुए हैं। ये लोक गीत उत्तराखण्ड राज्य की सनातन संस्कृति का उद्घोष करते हैं। जिसके साथ-साथ एक और प्राचीन वीर गणों का यशोज्ञान भी करते हैं। वहीं दूसरी और ये लोकगीत और लोकगाथाएँ इतिहास प्रेमी लोगों के लिए आज तक परिर्वतन के रूप में अतीत के अनछुए-बिखरे घटना क्रम को समझने, सवरने और एक विरासत के रूप में लोक इतिहास के क्रम में जोड़ने में झूसिया दमाई ने प्रमुख भुमिका निभाई।

संरक्षक

पर्वतीय महापरिषद

बी-18, राजीव नगर, कल्याणपुर, लखनका