पर्वतीय समाज की शीर्ष संस्था • लखनऊ
पहाड़ की संस्कृति, लखनऊ में जीवित परम्परा
पर्वतीय महापरिषद पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक उन्नयन, पारस्परिक प्रेम एवं एकता के लिए समर्पित है – उत्तरायणी कौथिग से लेकर समाज सेवा तक।

- पंजीकृत सदस्य
- 1,478+
- पर्वत गौरव सम्मान
- 2001 से
- आयोजनों की तस्वीरें
- 580+
- सक्रिय प्रकोष्ठ
- 3
परिचय
हमारी संस्था
पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक उन्नयन, पारस्परिक प्रेम एवं एकता भाव बनाये रखने के उद्देश्य से शीर्ष संस्था के रूप में पर्वतीय महापरिषद का गठन किया गया। पर्वतीय समाज के युवाओं एवं महिलाओं को जोडकर सामाजिक, आर्थिक सांस्कृतिक एवं बौद्विक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पर्वतीय महापरिषद द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की लोककला, एवं लोक सांस्कृतिक के विकास तथा इसके प्रचार प्रसार के साथ ही पर्वतीय समाज को संगठित करने का बहुआयामी रचनात्मक प्रयास किया जा रहा है।
पूरा परिचय पढ़ेंप्रमुख पदाधिकारी
- श्री टी.एस. मनरालमुख्य संयोजक
- श्री के.एन.चंदोलासंयोजक
- श्री गणेश चंद्र जोशीअध्यक्ष
- महेंद्र सिंह रावतमहासचिव
- के.एस.रावतकोषाध्यक्ष
क्रियाकलाप
हम क्या करते हैं
उत्तरायणी कौथिग
प्रत्येक वर्ष मकर संक्रान्ति पर गोमती तट, लखनऊ में उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का भव्य मेला – लोक नृत्य, झोड़ा-चाँचरी, लोक गायन एवं पारम्परिक व्यंजन।
पर्वत संदेश स्मारिका
उत्तरायणी के अवसर पर प्रकाशित वार्षिक स्मारिका, जिसमें विद्वानों के लेखों एवं कविताओं से उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक मिलती है।
पर्वत गौरव सम्मान
साहित्य, विज्ञान, कला, खेल एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पर्वतीय विभूतियों का सम्मान, तथा शहीदों को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सम्मान।
समाज सेवा
निःशुल्क चिकित्सा शिविर, चिल्लर कोष (वेलफेयर फण्ड) एवं आपदा राहत कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की सहायता।
युवा एवं खेल
खेल प्रतियोगिताएँ, एकल नृत्य, झोड़ा एवं पर्यावरण विज्ञान प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना।
प्रकोष्ठ एवं समितियां
धार्मिक, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ तथा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों की सम्बद्ध समितियों द्वारा संगठित कार्य।
फोटो गैलरी
यादगार पल
वीडियो
लोक संस्कृति की झलक
Uttrakhand Festival Cultural Social Inheritance
Kumauni Gadwali Culture at Lucknow
Binni Mahar at Lucknow
लेख
संस्कृति एवं विरासत
कुमाऊँनी लोक कला में प्रयुक्त सुषिर या फूँक वाद्य यंत्र
किसी मानव समूह के ऐतिहासिक विकास क्रम में जीवन यापन की जो विशिष्ट शैली उत्पन्न होती है ,वही उस समूह की संस्कृति कहलाती है और इसी की छत्रछाया में कलाओं का जन्म होता है। इन्हीं कलाओं की विशिष्टताओं के कारण एक मानव समूह दूस
हमारी संस्कृति हमारी पहचान
लोक कला की द्रष्टि से उत्तराखण्ड बहुत समृद्ध है। घर की सजावट में ही लोक कला सबसे पहले देखने को मिलती है। दशहरा, दीपावली, नामकरण, जनेऊ आदि शुभ अवसरों पर महिलाएँ घर में ऐंपण (अल्पना) बनाती हैं। इसके लिए घर, आंगन या सीढ़ियो
उत्तराखण्ड के महानायक – वीर सैनिक जसवन्त सिंह
एक सैनिक की आत्मा जो कर रही है 55 वर्ष से देश की रक्षा। भारत और चीन के बीच नवम्बर 1962 में हुए युद्ध में गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन के राइफलमैन जसवन्त सिंह 10,000 फीट की ऊचाई पर स्थित नूरानांग पोस्ट पर तैनात थे। चीनी

पर्वत संदेश
महापरिषद की वार्षिक स्मारिका – ऑनलाइन पढ़ें








