मुख्य सामग्री पर जाएँ

परिचय एवं क्रियाकलाप

पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक उन्नयन, पारस्परिक प्रेम एवं एकता भाव बनाये रखने हेतु गठित शीर्ष संस्था।

पर्वतीय समाज के सांस्कृतिक एवं सामाजिक उन्नयन, पारस्परिक प्रेम एवं एकता भाव बनाये रखने के उद्देश्य से शीर्ष संस्था के रूप में पर्वतीय महापरिषद का गठन किया गया।

पर्वतीय समाज के युवाओं एवं महिलाओं को जोडकर सामाजिक, आर्थिक सांस्कृतिक एवं बौद्विक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

पर्वतीय महापरिषद द्वारा पर्वतीय क्षेत्र की लोककला, एवं लोक सांस्कृतिक के विकास तथा इसके प्रचार प्रसार के साथ ही पर्वतीय समाज को संगठित करने का बहुआयामी रचनात्मक प्रयास किया जा रहा है।

पर्वतीय महापरिषद सुदृढ, संगठनात्मक सोच, समाज कल्याण की बृहद रूप रेखा के साथ अपने समाज का भविष्य सुरक्षित व मजबूत करने की दिशा में सकाराात्मक मनोवृत्ति से कार्य कर रही है।

पर्वतीय महापरिषद समाज को जोडने, समाज के निर्धन कमजोर एवं अभावग्रस्त गम्भरी विमारियों से ग्रसित लोंगो की सेवा में पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्वता से अपना योगदान प्रदान कर रही है।

पर्वतीय महापरिषद द्वारा वृहत्त स्तर पर किये जा रहे क्रियाकलापों से उत्राखण्ड की गौरवमयी,बहुमूल्य एवं बहुआयामी पौराणिक लोक सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का भगीरथ प्रयास किया जा रहा है।।

बृहत्त स्तर पर प्रत्येक वर्ष महापरिषद द्वारा उतरायणी मेले का आयोजन कर एक स्मारिका ’’पर्वत संदेश’’ का प्रकाशन किया जाता है जिसमे विभिन्न विद्वानों द्वारा विभिन्न लेखों एवं कविताओं के माध्यम से उत्तराखण्ड की पौराणिक एवं धार्मिक सांस्कृति की झलक एवं महापरिषद द्वारा किये जा रहे कार्यों का प्रकाशन किया जाता है। प्रचार प्रसार हेतु स्मारिका का वितरण सम्पूर्ण भारत में करने का प्रयास किया जाता है।।

प्रत्येक वर्ष पर्वतीय महापरिषद द्वारा साहित्य, विज्ञान, खेल, शिक्षा, पत्रकारिता, लोकगायन, संगीत, राजनीति, समाजसेवा आदि क्षेत्रों मे उच्च स्तर के कार्य करने वाले पर्वतीय विद्वावानों को पर्वत गौरव सम्मान एवं भारतीय सेना में शहीद हुए शहीदों को वीर चन्द्र सिंह गढवाली सम्मान से सम्मानित/ गौरान्वित किया जाता है।